रायपुर
कांकेर और सुकमा में कम बारिश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का दौर जारी है। मंगलवार तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसतन 731.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि पिछले 10 वर्षों के औसत (739.2 मिमी) का 98.9 प्रतिशत है। राज्य के विभिन्न संभागों और जिलों में वर्षा की स्थिति में काफी भिन्नता देखी जा रही है। राज्य में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में सबसे आगे चल रहा है, जबकि कांकेर और सुकमा जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी पीछे है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सरगुजा जिले में अब तक 425.7 मिमी वर्षा (सामान्य का 75.4त्न) हुई है। सूरजपुर में 796.6 मिमी (105.1त्न) बलरामपुर में अब तक 849.4 मिमी (137.5त्न) जशपुर जिले में 618.1 मिमी (85.7त्न) कोरिया जिले में 636.0 मिमी (94.7त्न) मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में 750.0 मिमी (110.5त्न) बारिश दर्ज की गई। ?मध्य छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग के जिलों में मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में अब तक औसत का 129.1 प्रतिशत यानी 789.1 मिमी बारिश हो चुकी है। बलौदाबाजार जिले में अब तक 829.2 मिमी (120.4त्न) बारिश हुई, गरियाबंद में अब तक 870.3 मिमी (122.4त्न)।महासमुंद जिले मे 927.1 मिमी (137.6त्न) धमतरी जिले में 755.9 मिमी (107.3त्न) बारिश हुई।
बिलासपुर और आसपास के जिलों में भी बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। बिलासपुर जिले में अब तक 771.0 मिमी (109.2त्न) वर्षा दर्ज की गई। मुंगेली में अब तक 742.9 मिमी (111.7त्न) रायगढ़ में अब तक 758.0 मिमी (98.4त्न) । इस पूरे सीजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 994.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि औसत का 177.8 प्रतिशत है। जांजगीर-चांपा में अब तक 908.5 मिमी (118.6त्न) । सक्ती में अब तक 765.3 मिमी (112.5त्न)। कोरबा जिले में 796.6 मिमी (100.2त्न) गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही मे 686.9 मिमी (98.7त्न) वर्षा हुई है। दुर्ग एवं मैदानी जिलों में बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। दुर्ग जिले में अब तक 589.1 मिमी (105.9त्न) बारिश हुई।