रायपुर

पसंदीदा श्रृंगार के साथ महादेव
17-Aug-2026 8:46 PM
पसंदीदा श्रृंगार के साथ महादेव

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


रायपुर, 17 अगस्त। सावन मास के तीसरे सोमवार को हाटकेश्वर मंदिर में महादेव का उनके  प्रिय आभूषण नाग सांप के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। बता दें कि भगवान शिव के गले में लिपटा नाग नागराज वासुकी है। समुद्र मंथन के दौरान वासुकी नाग ने मंदराचल पर्वत को लपेटकर रस्सी का कार्य किया था। उनकी इस सेवा, भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपने गले में आभूषण के रूप में स्थान दिया। 


अन्य पोस्ट