रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त। मंदिर हसौद में ग्राम छेरीखेड़ी में सोमवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे में लटकी महिला और एक पुरूष की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया। घटना छेरीखेड़ी के खदरहा भाठा की बताई जा रही है। मृतक महिला पुरूष प्रमी प्रेमिका थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक पेड़ में महिला पुरूष की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। मृतिका नंदिनी धु्रव पति ललित धु्रव 35 और मेघराज साहू पिता स्व दम्मत साहू 32 वर्ष के रूप में की गई। जांच में पता चला हैं कि नंदिनी कुछ समय से पति को छोडक़र अपने मायके में रह रही थी। कुछ सालों पहले ही नंदिनी ध्रुव का प्रेम प्रसंग गांव के ही मेघराज साहू से था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। गांव में भी कई लोगों को इसकी जानकारी थी। इसी बीच 16-17 अगस्त की देर रात दोनों ने ग्राम खदरहा भाटा के एक पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल दोनों ने आत्महत्या कारणों को पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।