रायपुर

नशीली दवाओं की तस्करी, दो को 5-5 साल कैद
17-Aug-2026 8:42 PM
नशीली दवाओं की तस्करी, दो को 5-5 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अगस्त। तीन साल पहले अटल एक्सपे्रस वे के पास नशीली टेबलेट के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को एनडीपीएस कोर्ट ने 5-5 साल कठोर कारावास 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। 

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश डमरुधर चौहान की अदालत में हुई। प्रकरण थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया था।

सरकारी वकील केके चंद्रकर ने बताया कि 9 फरवरी 2023 को सिविल लाइन पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटल एक्सप्रेस वे, शंकर नगर के पास दो व्यक्ति नशीली दवाओं की तस्करी पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को मौके पर दो व्यक्ति सफेद प्लास्टिक का झोला लेकर खड़े मिले। पूछताछ में उनकी पहचान अजय देवांगन 38 और रमेश महानंद 43 के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी कर दोनों के कब्जे से प्लास्टिक के झोले में रखे छह पैकेट बरामद किए।

तलाशी के दौरान उनके पास से 864 नग स्क्क्रस्रूह्र क्कक्रह्रङ्गङ्घ ङ्कह्रहृक्करुस् कैप्सूल मिला। जिसमें ट्रामाडोल पाया गया।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने 1 मार्च 2023 को अदालत में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। अदालत ने मामले में प्रस्तुत अभियोजन साक्ष्यों, दस्तावेजों के आधार  अजय देवांगन और रमेश महानंद को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत दोषसिद्ध करते हुए पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।


अन्य पोस्ट