रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी दो मामले में गुजरात, महाराष्ट्र और मप्र के चार ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी की रकम को चिन्हित कर होल्ड/जप्त करने के निर्देश दिए हैं।
दो साल पहले डागेश चंद्राकर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 69 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पलारी बलौदा बाजार में दर्ज कराई थी । जांच के दौरान आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास द्वारा फर्जी कंपनी और फर्जी सिम के माध्यम से अन्य साथियों की सहायता से फर्जी बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 20 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को सूरत गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।
वर्ष 2024 में मुकेश विश्वकर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 12 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना भाटापारा सिटी बलौदा बाजार में दर्ज कराई थी । इसमें आरोपी अनुज सेन को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। अनुज सेन कटनी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। यह जबलपुर, इंदौर जाकर फर्जी कंपनी बनाकर उन कम्पनियों के नाम से बैंक अकाउंट खुलवाने के साथ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी करने का कार्य करता था।
पिछले वर्ष वेदप्रकाश बघेल ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 34 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना मंदिर हसौद में दर्ज कराई थी । पुलिस ने आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। विक्की लक्ष्मीचंद राहंगडाले निवासी गोंदिया महाराष्ट्र द्वारा फर्जी कंपनी और फर्जी सिम के माध्यम से अन्य साथियों की सहायता से जयपुर राजस्थान जाकर फर्जी बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
(1) शुभम चौहान पिता उदय सिंग चौहान उम्र 22 वर्ष पता ष्ठ-1 201 ढूंढीगांव बमरौली अनुपम सिटी, पांडेसरा जिला सुरत गुजरात स्थाई पता- मध्यप्रदेश
(2) साबले प्रेम विशवास पिता विशवास उम्र 23 वर्ष पता 383, पटेल नगर गोडादरा जिला सुरत गुजरात
(3) अनुज सेन पिता महेश सेन उम्र 29 वर्ष पता वार्ड नंबर 5 कैलवार कटनी मध्यप्रदेश
(4) विक्की राहंगडाले पिता लक्ष्मीचंद राहंगडाले उम्र 33 वर्ष पता चुटिया गोंदिया महाराष्ट्र।