रायपुर
सावन उत्सव अविनाश स्मार्ट सिटी लेडीज क्लब ने उत्साह से मनाया
17-Aug-2026 8:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त। अविनाश स्मार्ट सिटी लेडीज् क्लब ने सावन उत्सव का आयोजन किया । इस उत्साहपूर्व माहौल में सभी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए। इनमें शिव आराधना, बारिश के गीत आदि शामिल थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दुर्गावती यादव, श्रीमती हर्षा पौराणिक थी।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. निष्ठा बाजपेयी ,श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती अमरजीत कौर थी. सावन उत्सव में श्रीमती अमरजीत कौर ढिल्ला को सावन क्वीन 2026 का ताज पहनाकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभारी श्रीमती संध्या आदित्य और श्रीमती मनीषा द्विवेदी थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे