रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त। ढोल मंजीरों की थाप पर सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ की महिला मंडल के सावन उत्सव में मातृ शक्ति ने गीत संगीत और खेलकूद का आयोजन किया। इसमें विजयी खिलाडिय़ों को डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपरिण ब्राह्मण सभा ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया ।
इस आयोजन में महिलाओं ने गीत संगीत, अंताक्षरी,नृत्य सौंदर्य स्पर्धा,वेश भूषा स्पर्धा का आयोजन किया। इस अवसर पर कुसुम त्रिपाठी,पदमा ओझा,अपर्णा तिवारी, किरण तिवारी , अनीता दुबे, नीलम मिश्रा,बृजेश त्रिपाठी,कुसुम शुक्ला, मिनाक्षीतिवारी ,शशि मिश्रा ,पुष्पा मिश्रा सीमा मिश्रा सुषम शुक्ला नीलम तिवारी मीरा दुबे सुमित्रा मिश्रा सुनीता दुबे,ममता तिवारी,अनीता तिवारी ,डॉ शोभना तिवारी,मनोज्ञा त्रिपाठी,संतोषी तिवारी राशि आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना चौबे पूर्व प्राचार्य श्रीमति आर पी ओझा राजेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष थे।