रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने 800 जवान और अफसरों के साथ शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने व्यापक प्रबंध किए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तीनों जोन में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के सभी प्रमुख एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट पर 24 घंटे नाकेबंदी एवं सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। होटल, लॉज, धर्मशाला की सघन चेकिंग की जा रही है। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की विशेष चेकिंग जारी है। बीते 5 दिनों से 600 से अधिक आदतन बदमाशों, निगरानीशुदा व्यक्तियों एवं संदिग्धों की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।आईटीएमएस के माध्यम से वाहनों एवं यातायात गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।