रायपुर

फर्जी जाति वालों की सेवा समाप्त करने जीएडी के आदेश
14-Aug-2026 7:19 PM
फर्जी जाति वालों की सेवा समाप्त करने जीएडी के आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अगस्त। साप्रवि ने अजा जजा ओबीसी वर्ग के झूठे फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नियुक्ति प्राप्त करने वाले शासकीय सेवकों की सेवाएं खत्म करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश  सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल, कमिश्नर, विभागाध्यक्ष, कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को भेजा है। साप्रवि पूर्व में अक्टूबर 2019-2020-21-22 में करीब 12 आदेश जारी कर चुका है। से जारी करता रहा है। इन मामलों में कोर्ट से स्टे न होने पर तत्काल सेवाएं समाप्त करने कहा है। सेवा समाप्ति से पहले कैविएट लेने भी कहा गया है। बता दें कि प्रदेश में ऐसे करीब 300 से अधिक अधिकारी कर्मचारी राज्य और केंद्रीय विभागों में कार्यरत हैं। विभाग ने कहा कि पूर्व में इस संबंध में चाही गई जानकारी विभाग और जिला कार्यालय से आज तक नहीं मिली है। प्रकरण को गंभीरता से लेकर पूरी प्राथमिकता के साथ ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी अध्ययतन एक्जाइ करते हुए जीएडी, एवं आदिमजाति कल्याण विभाग को उपलब्ध कराई जाए।


अन्य पोस्ट