रायपुर

मिशन स्कूल की तिरंगा रैली
13-Aug-2026 7:45 PM
मिशन स्कूल की तिरंगा रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ डायसिस और मिशन स्कूल्स ने आज तिरंगा रैली निकाली । रैली सालेम स्कूल परिसर से राजीव गांधी चौक, महिला थाना चौक, कालीबाड़ी इंदिरा गांधी चौक  , बूढ़ा पारा बिजली ऑफिस चौक गांधी चौक नगर निगम वाइट हाउस होते हुए वापस  पहुंची। रैली में स्कूली बच्चों के साथ  मसीही धर्मगुरुओं, प्रमुख जनों और पादरी भी तिरंगा लेकर चल रहे थे । बच्चे देशभक्ति के गीत गाकर नारे भी लगा रहे थे। स्कूल परिसर में राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ । रैली में बिशप सुषमा कुमार, सचिव नितिन लॉरेंस, उपाध्यक्ष समीर फ्रैंकलिन, कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिंसन, पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, पादरी सुबोध कुमार, पादरी सुशील मसीह, पादरी पवन सैमुअल, प्राचार्य रूपिका लॉरेंस प्राचार्य पल्लवी मिंज, पादरी एस अधिकारी पादरी असीम विक्रम, पादरी, डिकन, पास्ट्रेट कमेटी, युवा सभा, महिला सभा, संडे स्कूल के पदाधिकारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट