रायपुर

सडक़ हादसे में चार गोवंश की मौत, परिवहन विभाग जिम्मेदार -आप
13-Aug-2026 7:41 PM
सडक़ हादसे में चार गोवंश की मौत, परिवहन विभाग जिम्मेदार -आप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अगस्त। आप पार्टी ने छत्तीसगढ़ राज्य में चार गोवंश की मृत्यु के लिए परिवहन विभाग दोषी  ठहराया है।  पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि परिवहन विभाग इस मामले में कुंभकर्णी निद्रा में है। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

10 वर्ष पूर्व वाहनों के लाइट के ऊपर काले पेंट की पुताई कर सीधे आंखों में प्रकाश से चालकों को बचाया जाता था। इसके पूर्व वाहनों में पीले बल्ब लगते थे। लेकिन वर्तमान में रात्रि में वाहन चालकों के चेहरे पर एलईडी बल्ब की तेज प्रकाश के कारण यह सडक़ दुर्घटनाएं हो रही है।

परिवहन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय नंदन कुमार सिंह संतोष कुशवाहा सागर क्षीरसागर शिव शर्मा, आर एस ठाकुर राज शर्मा कलावती मार्को शकुंतला शुक्ला, ज्योति तिवारी नवनीत नंदे, इमरान खान,अजीम खान,नरेंद्र ठाकुर, वीरेन्द्र पवार आदि ने तत्काल वाहनों में काला पेट की पुताई करने की मांग परिवहन मंत्री से की है, अन्यथा अब सडक़ दुर्घटना होने पर आम आदमी पार्टी परिवहन विभाग का घेराव करेगा।


अन्य पोस्ट