रायपुर

कांग्रेस पार्षद से जान का खतरा, जोन कमिश्नर ने महापौर से की शिकायत
13-Aug-2026 7:35 PM
कांग्रेस पार्षद से जान का खतरा, जोन कमिश्नर ने महापौर से की शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अगस्त। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने आज महापौर मीनल चौबे और  आयुक्त संबित मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साहू ने सफाई कर्मियों के भुगतान को लेकर जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के साथ दुर्व्यवहार किया था। महापौर को दिए ज्ञापन में श्रीमती पटेल ने कहा कि  संदीप साहू, पार्षद,  के द्वारा  11 अगस्त को समय 11:50 बजे जब  मुख्यालय के सभाकक्ष में विज्ञापन संबंधी प्रशिक्षण में थी। तब साहू ने  निजी मोबाईल नंबर पर फोन कर अपने वार्ड के सफाई ठेकेदार के भुगतान के लिए सफाई कर्मचारियों के उपस्थित के संबंध में पूछा।  इस पर पटेल ने बताया  कि भुगतान वास्तविक उपस्थिति के आधार ही किया जाएगा। साहू ने कहा कि संपूर्ण स्वीकृत 38 कर्मचारियों का प्रतिदिन का भुगतान होना चाहिए । इसपर श्रीमती पटेल मना करने पर उनके द्वारा  महिलाओं के प्रति अत्यंत ही अपमानजनक अश्लील गालियों के साथ ही जान से मारने एवं देख लेने की धमकी दी।  पटेल ने कहा कि इससे  वह मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हूं साथ ही मुझे स्वयं एवं मेरे बच्चों का भी खतरा महसूस हो रहा है। निवेदन है कि  संदीप साहू, पार्षद के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे ताकि मेरे या मेरे परिवार के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इस संबंध में निगम कर्मचारी एकता संघ ने भी श्रीमती पटेल के समर्थन में ज्ञापन सौंपा है।


अन्य पोस्ट