रायपुर
रायपुर, 13 अगस्त। अरुणिमा शर्मा ने झूम तराना महोत्सव के जूनियर केटेगरी में लोक गीत प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।राजधानी के डीडीयू ऑडिटोरियम में 14 अगस्त तक यहां झूम तराना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ऑल इंडिया लेवल के इस आयोजन में करीब 600 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव में म्यूजिक, डांस और आर्ट से जुड़े अलग-अलग कॉम्पिटिशन रखे गए हैं, जिनमें सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और ओपन कैटेगरी के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में 10 वर्ष से कम उम्र के छोटे छोटे बच्चे भी हिस्सा ले रहे है महोत्सव के सिंगिंग कॉम्पिटिशन की जूनियर फोक कैटेगरी में अरुणिमा शर्मा (आद्या) ने हारमोनियम वादन के साथ ददरिया के गायन पर अपनी लाइव प्रस्तुति दी और प्रथम स्थान हासिल किया. अरुणिमा को हाल ही में इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अचीवर के रूप शामिल किया गया है।