रायपुर

नवीन घरेलू, व्यावसायिक, बल्क नल कनेक्शन की मांग के लिए पंजीयन
12-Aug-2026 8:23 PM
नवीन घरेलू, व्यावसायिक, बल्क नल कनेक्शन की मांग के लिए पंजीयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। नगर निगम रायपुर को 150 एम एल डी जल शुद्धिकरण संयंत्र की  स्वीकृति प्राप्त है ।  शहर में भविष्य की जल प्रदाय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जल आपूर्ति योजनाओं के प्रभावी नियोजन के उद्देश्य से  निगम ने ऐसे नागरिकों से नवीन जल कनेक्शन की संभावित मांग का विवरण आमंत्रित किया है । जिनके पास वर्तमान में  निगम का जल कनेक्शन उपलब्ध नहीं है।

इच्छुक नागरिक निर्धारित आवेदन प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर इस सर्वे मे भाग ले सकते हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य केवल भविष्य की जलापूर्ति योजना तैयार करने, मांग का आंकलन (डिमांड असेसमेंट ) करने तथा आवश्यक अधोसंरचना के नियोजन हेतु जानकारी एकत्रित करना है।

यह आवेदन/पंजीयन केवल संभावित मांग के आकलन हेतु है। आवेदन जमा करने मात्र से जल कनेक्शन स्वीकृत या  प्रदान किया जाना सुनिश्चित नहीं माना जाएगा। जल कनेक्शन प्रदान किया जाना संबंधित क्षेत्र में उपलब्ध तकनीकी व्यवहार्यता, अधोसंरचना, प्रचलित नियमों एवं सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के अधीन होगा।


अन्य पोस्ट