रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में आयोजित श्री दिगंबर जैन आदीश्वरधाम नवोदय तीर्थ समयोपदेश वर्षायोग में बुधवार, को प्रात:कालीन अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, धार्मिक कक्षा आहारचर्या अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से हुए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि जिनेंद्र भगवान की शांतिधारा श्रीमती शिमली, सौरभ शास्त्री, विशाल जैन परिवार (गुढिय़ारी) तथा दीपक, अंशुल, हितेशी, विदेही जैन परिवार (बीना वाले, गुढिय़ारी) ने संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात मुनिश्री आगम सागर को आहार श्रीमती सपना संजय जैन परिवार रामकुंड मुनि श्री पुनीत सागर को पवन सेठी डीडी नगर एलक श्री धैर्य सागर को श्रीमती पुष्पा बंशी लाल जैन एलक श्री स्वागत सागर को आहार राजकुमार जैन एवं संस्कार जैन झाबक बाड़ा ने आहारचर्या कराई। मुनि आगम सागर ने धार्मिक कक्षा में तत्त्वार्थ सूत्र एवं छह ढाला ग्रंथों का गहन अध्ययन करवाया गया। अपने प्रवचन में महाराज श्री ने बताया कि जब हम किसी ज्ञानी के ज्ञान की प्रशंसा करते हैं, तो उससे हमारे अपने ज्ञान में भी वृद्धि होती है। सज्जन पुरुषों का मुख्य कर्तव्य ज्ञानियों की कीर्ति को फैलाना है। जो लोग ज्ञानियों के यश को संपूर्ण जगत में प्रसारित करते हैं, उन्हें आगामी जीवन में मधुर वाणी और वाणी का विशेष सामर्थ्य प्राप्त होता है। प्रवचन के अंत में जैन धर्म में वर्णित चार प्रकार के दानों—आहार दान, औषध दान, ज्ञान दान और अभय दान—को सर्वोत्तम माना गया।