रायपुर

सुखदेव राज की प्रतिमा का अनावरण 24 को डॉ. रमन सिंह को आमंत्रण
12-Aug-2026 8:21 PM
सुखदेव राज की प्रतिमा का अनावरण 24 को डॉ. रमन सिंह को आमंत्रण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्हें 24 अगस्त को दुर्ग में  महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के साथी रहे स्वर्गीय सुखदेव राज की स्थापित प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

डॉ. सिंह ने  आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के योगदान को स्मरण करना और उनकी स्मृतियों को जीवंत रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए जाने की प्रशंसा की।

 महासंघ द्वारा इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी बताते हुए युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

प्रतिनिधिमंडल में  महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीके वर्मा, प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जेपी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी एवं प्रवीण कुमार त्रिवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री टीपी सिंह, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, बीएस दसमेर, आरके दीक्षित, अनिल पाठक, सालिक वर्मा, दुर्ग, बंछोर शामिल रहे।


अन्य पोस्ट