रायपुर

शंकर के शतनाम जप से शांति मिलती है- डॉ. इन्दुभवानन्द
12-Aug-2026 8:21 PM
शंकर के शतनाम जप से शांति मिलती है- डॉ. इन्दुभवानन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। श्री शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में चल रहे चातुर्मास प्रवचन के क्रम में शिव पुराण की कथा का विस्तार करते हुए डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ ने बताया कि भगवान शंकर की माया ज्ञानियों को भी मोहित कर देती है। और नारद जी भगवान शंकर की माया से मोहित हो गए। नारद जी की ज्ञानी भक्तों में गणना होती है। ज्ञानी भक्त भी भगवान की माया से मोहित हो जाते हैं। ज्ञानियों के चित्त को भी महामाया अपनी ओर खींचकर संसार के गर्त में ले जाती है। नारद जी के मन में भी विश्व मोहिनी कन्या के प्रति प्रेम जागा विवाह करने की इच्छा हुई। कन्या को देखकर नारद जी अपना वैराग्य भूल गये।यह भगवान की ही माया है। इस माया के वशीभूत होकर नारद जी ने भगवान विष्णु को श्राप दे दिया तथा भगवान शंकर के गणों को भी श्राप दे दिया।  भगवान विष्णु ने भगवान शंकर की माया की प्रशंसा करते हुए नारद जी के दिए हुए श्राप को स्वीकार कर लिया।  भगवान शंकर ने अपनी उस विश्व मोहिनी माया को जिसके कारण ज्ञानी नारद मुनि भी मोहित हो गए थे खींच लिया उस माया के दूर होते ही नारद जी पूर्ववद् शुद्ध बुद्धि से युक्त हो गए और वह भगवान श्री नारायण के चरणों में गिर गए। व्याकुल होकर के उन्होंने कहा की मैंने बहुत बड़ा अपराध किया है भगवान शंकर की अवज्ञा की है, अत: मेरा मन अशान्त हो रहा है आप कोई ऐसा उपायशं बताइए जिससे मेरे हृदय का सुकुमार दूर हो तो भगवान विष्णु ने बताया कि तुम भगवान शंकर के शतनाम की उपासना जप करो।  इससे ही तुम्हारे ह्रदय में शांति प्राप्त होगी।

कथा के पूर्व भक्तों ने भगवान शंकर की आरती की एवं संस्कृत के छात्रों ने मंगल श्लोक का पाठ  किया।


अन्य पोस्ट