रायपुर
आशीर्वाद भवन में सावन मेला
12-Aug-2026 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। कान्यकुब्ज महिला मंडल, रायपुर द्वारा आशीर्वाद भवन में दो दिवसीय सावन मेले का आयोजन किया गया।
समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा और सचिव राजकुमार दीक्षित और अन्य पदाधिकारियों के साथ, महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों ने मेले का शुभारंभ किया । मेले में घरेलू उपयोगी सामान, हस्तशिल्प की सजावटी सामग्री एवं विभिन्न स्वादों के पकवान, वस्त्रों, ज्वेलरी और अन्य सामग्री के स्टॉल थे। सावन उत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी अध्यक्ष और सचिव ने दिए। लक्की ड्रा में तीन पुरस्कार दिए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे