रायपुर
रायपुर, 12 अगस्त। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, के डिस्ट्रिक्ट एज़ एक्सपोर्ट हब अभियान के अंतर्गत कल 13 अगस्त बुधवार को प्रात: 10:30 बजे एक्सपोर्ट अवेयरनेस कैंप और समिट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह की अध्यक्षता में विमतारा, भवन शांति नगर रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, कृषि उपज एवं एमएसएमई उत्पादों को वैश्विक एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोडऩा है। इसके साथ ही उद्यमियों को निर्यात की संभावनाओं, प्रक्रियाओं एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
इस जागरूकता शिविर एवं शिखर सम्मेलन में विदेश व्यापार महानिदेशालय, क्षेत्रीय प्राधिकरण नागपुर, एपिडा ईसीजीसी एमएसएमई सहित वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की विभिन्न संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे।
प्रतिभागियों को निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, वित्तीय सहायता, लॉजिस्टिक्स, बाजार संपर्क तथा ई-कॉमर्स निर्यात के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।