रायपुर

थाना पंडरी, उरला में ई-मालखाना
11-Aug-2026 7:55 PM
थाना पंडरी, उरला में ई-मालखाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अगस्त। शहर के थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना शुरू हो गया है। इसके साथ ही राजधानी के 7 थानों में यह व्यवस्था लागू हो गई है। एसीपी अमित तुकाराम कांबले ने थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना का फीता काट कर शुरू की। डीसीपी  उत्तर ज़ोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के नेतृत्व एवं अतिरिक्त डीसीपी आदित्य पांडे के पर्यवेक्षण में यह व्यवस्था  लागू की गई है। पुलिस का कहना है कि ई-मालखाना  से जप्त माल-मशरूका का डिजिटल रिकॉर्ड, सुरक्षित रख-रखाव एवं आवक-जावक की प्रक्रिया  अधिक सुव्यवस्थित होगी जप्त माल की चेन ऑफ कस्टडी सुदृढ़ होगी । कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता भी बढ़ेगी।


अन्य पोस्ट