रायपुर
किसानों-मजदूरों के संयुक्त मोर्चे के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर प्रदर्शन, सभा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। मजदूरों, किसानों बीमा राज्य व केंद्रीय कर्मियों के संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर सोमवार को आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन कर सभा ली गई।
सभा की अध्यक्षता एस टी यू सी के संयोजक वी एस बघेल ने की द्य सभा की कार्यवाही का संचालन आर डी आई ई यू के अध्यक्ष राजेश पराते ने किया द्य सभा को एस एन बेनर्जी, नरोत्तम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अतुल देशमुख, गजेन्द्र पटेल , विश्वजीत हेरोडे, नवीन गुप्ता, प्रवीण शर्मा, अनुसुईया ठाकुर, तुहीन देव ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने मांग की कि चारों श्रम संहिताओं को तत्काल रद्द कर सभी श्रमिकों के लिए 8 घंटे का कार्य दिवस, हड़ताल का अधिकार एवं स्थाई रोजगार सुनिश्चित किया जाए।वक्ताओं ने सभी फसलों का एमएसपी देने और किसान आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा स्वीकृत शर्तों को तत्काल पूर्ण करने की भी मांग की। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना बहाल कर 200 दिनों के कार्य उपलब्ध कराये जाने की मांग की गई। हसदेव सहित प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों को कार्पोरेट के हाथों में सौंपे जाने की घोर निंदा भी की गई।
वक्ताओं ने ठेकाकरण पर रोक लगाने, सरकारी क्षेत्र में तत्काल नई भर्ती करने, निजीकरण पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा अत्यधिक धनी लोगों पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग की गई। सभा के अंत में राष्ट्रपति के नाम 17 सूत्रीय मांगपत्र पुलिस प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन में संध्या भगत, अनुसुइया ठाकुर, एम के नंदी, दिलीप भगत, के के साहू, डी सी पटेल, ऋषि मिश्रा,दीप कुमार सिरमौर, संजय अग्रवाल, अर्थव कुमार, संदीप सोनी, ललित वर्मा , मसूद अंसारी, जतिंद्र दुबे, सौरभ यादव, शिव यदु, एस पी यादव, विजय तिरपुडे, बी आर वर्मा, आर एन साहू, विनीत मिश्रा, सुखेन साहू, योगेश मिश्रा, सुभाष साहू, सतीश ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग शामिल हुए।