रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अगस्त। दुकान बंद होने के बाद गुटखे की मांग करने वाले ने दुकानदार पर हंसिए से जान लेवा हमला किया। वहीं सडक़ पर साइड देने की बात पर लडक़ों ने बाइक सवार की कमर पर चाकू मारा। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं और हमलावर फरार हैं।
मिली जानकारी अनुसार कांशीराम नगर निवासी मंजीत सिंह भाटिया की दुकान है। कल आधी रात दीप सिंह नाम का युवक आया और मंजीत से गुटखा मांगा। मंजीत ने दुकान बंद होने से देने से इंकार किया।
इस पर तैश में आए दीप सिंह ने विवाद कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मंजीत पर हंसिए से हमला कर भाग गया। मंजीत ने रात 2 बजे तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इससे पहले दोंदेखुर्द निवासी दीपक निषाद 40 अपनी बाइक से शनिवार रात करीब 9 बजे घर जा रहा था। खम्हारडीह वीआईपी रोड तिराहा रोड पर पीछे से आ रहे एक आटो में सवार 3-4 लडक़े दीपक के करीब पहुंचे और साइड से चलने की बात पर विवाद किया। इसका विरोध करने पर उन लडक़ों ने दीपक से गाली गलौज करते हुए उसके कमर पर चाकू मारकर फरार हो गए। दीपक ने देर रात पंडरी मोवा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आटो रिक्शा नंबर और हमलावरों की पहचान तलाश कर रही है।
उधर टिकरापारा थाने के शिवाजी चौक संतोषी नगर में घनश्याम सोनवानी और दो साथियों ने पुरानी रंजिश पर दो भाइयों अनुज शुभम यादव के साथ शुक्रवार रात मारपीट की। इनके पिता सरोज यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने सभी मामले धारा 296,351-2,115-2,3-5 दर्ज कर लिया है।