रायपुर

हाइवा की चपेट में आने से प्लांट कर्मचारी की मौत
09-Aug-2026 8:04 PM
हाइवा की चपेट में आने से प्लांट कर्मचारी की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 अगस्त। रायखेड़ा स्थित अदाणी पावर प्लांट परिसर में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। हाइवा की चपेट में आने से 26 वर्षीय प्लांट कर्मचारी केशव कुमार महिलांगे की मौत हो गई। मृतक जांजगीर-चांपा जिले का निवासी बताया जा रहा है। हादसा प्लांट परिसर के भीतर ही हुआ।

इधर, मृतक के शव की सुपुर्दगी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने प्लांट गेट के सामने धरना  दिया है। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना और मजदूर यूनियन के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुआवजे को लेकर चर्चा के लिए प्लांट प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आ रहे हैं।


अन्य पोस्ट