रायपुर

सिरफिरे ने की युवती के साथ बदसलूकी, नाले में धक्का देकर हाथ-मुक्कों से पीटा
08-Aug-2026 6:42 PM
सिरफिरे ने की युवती के साथ बदसलूकी, नाले में धक्का देकर हाथ-मुक्कों से पीटा

खरोरा में उधार का पैसा नहीं देने पर स्कूटी फूंकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अगस्त। राजधानी में महिला सुरक्षा और पुलिसिंग व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। अपराधी और नशा प्रवृति के लोग बेखौफ हो गए हैं। शहर और उसके आउटर में राहगीरों से लूट, मारपीट और महिलाओं के साथ बदसनूकी के मामले सामने आ रहे है। इस बीच मुजगहन तेलीबांधा और खरोरा इलाके में बीते दिनों मारपीट और युवती से छेड़छाड़ के मामले सामने आए है। जहां मुजगहन में कुछ बदमाश प्रवृति के लडक़ों ने रास्ते से जा रही युवती को सडक़ किनारे नाले में घक्का दे मारपीट की।

घटना सेजबहार के पास की है। जहां च्वाइस सेंटर बंद कर पैदल घर लौट रही 24 वर्षीय युवती के साथ अज्ञात युवक ने पहले गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर अज्ञात लडक़ों ने  उसे नाले में धक्का देकर वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत सेजबहार निवासी तुलेश टंडन ने पुलिस में की। उसने बताया कि उसका दिव्य संस्कार विद्या मंदिर के पास तनु ऑनलाइन पॉइंट नाम से च्वाइस सेंटर है। 5 अगस्त को वह सुबह 10 बजे सेंटर खोलकर काम कर रही थी। रात  8.30 बजे सेंटर बंद करने के बाद वह पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक अज्ञात युवक आया। और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे नाली में धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे दबोचकर मारपीट शुरू कर दी। युवती के जोर-जोर से चिल्लाने पर आरोपी उसे छोडक़र भाग निकले। इसी दौरान वहां से गुजर रहे उसके चाचा तिलक धु्रव युवती को उठाकर घर पहुंचाया।

खरोरा के मोमीन पारा निवाशी शेख ने पुलिस में शिकायत दी है। उसने बताया कि वह अपने वार्ड में रहने वाले हरपाल सिंह चावला उर्फ सोमी को पहले से जानता है। दोनों के बीच पूर्व में उधार की रकम को लेकर विवाद हुआ था।

6 अगस्त की रात 3 बजे वह खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। इसी दौरान हरपाल सिंह चावला उर्फ सोमी उसके घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए दरवाजे को लात मारने लगा। मना करने पर आरोपी जबरदस्ती घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा।

विवाद के बीच शेख ने खुद को बचाने के लिए घर के एक कमरे में बंद हो गया। इसके बाद आरोपी बाहर निकला और अपनी कार से डीजल निकालकर घर के बाहर खड़ी स्कूटी और टुल्लू पंप पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से सामान जल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर तेलीबांधा इलाके में कैफे से घर लौट रहे युवक पर कटोरातलाब निवासी युवराज पंजाबी और उसके साथी ने रास्ता रोककर हमला कर दिया।

सिंधु वाटिका अमलीडीह निवासी यश ने पुलिस को बताया कि वह कल रात 12.40 बजे वीआईपी रोड स्थित दिया कैफे से अपनी एक्टिवा से घर जा रहा था। इसी दौरान कटोरा तालाब के पास युवराज पंजाबी और उसके  साथी ने उसका रास्ता रोकर लिया। जिसके बाद दोनों ने उसके  साथ जबरन गाली गलौज शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर दी। झगड़े के बीच एक ने यश पर लोहे के पंच से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान यश को  पीठ और सिर में गहरी चोट आई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट