रायपुर

वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 आईएफएस बदले गए
08-Aug-2026 6:41 PM
वन विभाग में बड़ा  फेरबदल, 24 आईएफएस बदले गए

रायपुर, 8 अगस्त। छत्तीसगढ़ वन विभाग में 24 आईएफएस (डीएफओ) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें  2013  से 22 बैच के अधिकारी शामिल हैं। आदेशानुसार  डीएफओ गणवीर धम्मशील को  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव पद पर मंत्रालय स्थानांतरित किए गए हैं। उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभारी सीसीएफ, दुलेश्वर प्रसाद साहू को मनेन्द्रगढ़ वनमंडल  पंकज राजपूत बने रायपुर के नए वन उप संरक्षक होंगे।

इसी तरह से प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया। संदीप बलगा को पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल की जिम्मेदारी दी गई है। मयंक पाण्डेय बने गरियाबंद के वन उप संरक्षक सत्यदेव शर्मा को धरमजयगढ़ वनमंडल भेजे गए हैं। तन्नेटी श्रीनिवास तन्नेटी  महासमुंद के वन उप संरक्षक, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय  राज्य वन विकास निगम संजय यादव को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई है।कुमार निशांत को खैरागढ़ पंकज कुमार कमल को मरवाही वनमंडल का वन उप संरक्षक बनाया गया। पुष्पलता टंडन  सारंगढ़-बिलाईगढ़ की वन उप संरक्षक,लोकनाथ पटेल को सरगुजा वनमंडल, के. शषिगानंदन कांकेर के वन उप संरक्षक0अभिषेक जोगावत को लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

रौनक गोयल को वन मुख्यालय में वन उप संरक्षक ग्रीष्मी चांद की छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजी गई हैं।चंद्रशेखर परदेशी बने कोरिया के वन उप संरक्षक,दिपेश कपिल को बस्तर वनमंडलचंद्र कुमार अग्रवाल दुर्ग के वन उप संरक्षक,ऋषभ जैन की छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे।विपुल अग्रवाल बने सूरजपुर के वन उप संरक्षक होंगे।


अन्य पोस्ट