रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अगस्त। रेल मंडल ने भाटापारा-हथबंद के बीच रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली प्रारंभ कर दिया है। इससे पहले ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का विस्तार चरणबद्ध रूप से दुर्ग-मांढर एवं दाधापारा-हथबंद में पूर्व में किया जा चुका है। अगले चरण में मांढर-हथबंद एवं रायपुर-लखोली रेलखंडों में यह प्रणाली लागू की जाएगी ।
इस तकनीकी उन्नयन के बाद अब इस सेक्शन में एक समय में अधिकतम ट्रेनों का संचालन संभव हो गया है । इंटरमीडिएट ब्लॉक प्रणाली में प्रत्येक ट्रेन के संचालन के लिए
अब तक दो स्टेशनों के स्टेशन मास्टर फोन से आपस में संपर्क स्थापित कर लाइन क्लियर लेते एवं देते थे। अब यह सिस्टम खत्म हो गया है। इस प्रणाली में सिग्नल ट्रैक सर्किट अथवा एक्सल काउंटर के माध्यम से ट्रैक की वास्तविक स्थिति के अनुसार स्वत: संचालित होते हैं। परिणामस्वरूप ट्रेनों का परिचालन अधिक सुचारु बनता है तथा विलंब की संभावना में उल्लेखनीय कमी आती है।