रायपुर

एक माह का अखण्ड रामचरित मानस पाठ
08-Aug-2026 6:38 PM
एक माह का अखण्ड रामचरित मानस पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अगस्त। बुढ़ापारा ,सप्रे शाला स्थित श्री हनुमान मंदिर में 30 दिवसीय  अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है।

इस पाठ का आयोजन विगत 25 वर्षों से प्रत्येक श्रावण मास में किया जाता है। पंडित  दिलीप शर्मा के मार्ग दर्शन में 29 जुलाई ( गुरु पूर्णिमा  ) से प्रारंभ अखंड  पाठ का समापन 28 अगस्त ( रक्षा बंधन  ) होगा। 24 घंटे के पाठ में   राम चरित मानस पाठ के दोहे, छंद एवं सोरठे के साथ राम रामायण नम: का अनवरत उच्चारण के साथ यज्ञ आहुति के पश्चात सम्पन्न होगा। यह  जानकारी समिति के अध्यक्ष मनोज इनचुरकर ने दी।


अन्य पोस्ट