रायपुर

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना, दिल्ली-बिहार के तीन गिरफ्तार
07-Aug-2026 6:20 PM
कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना, दिल्ली-बिहार के तीन गिरफ्तार

1 अप्रैल को रेकी कर चुके थे, दो साथी फरार हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अगस्त। कल्याण ज्वेलर्स पंडरी में डकैती की योजना बना रहे दिल्ली  बिहार के तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इसे प्रोएक्टिव पुलिसिंग का नतीजा बताया है।इनसे एक नग देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस,  02 चाकू बरामद एवं 03  मोबाइल जब्त किए गए हैं।

 गुढिय़ारी पुलिस टीम ने क्षकल्याण ज्वेलर्स, पंडरी में डकैती की योजना बना रहे आरोपियों की गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना  गुढिय़ारी में अपराध क्रमांक – 321/2026 धारा – 310(4) भारतीय न्याय संहिता (डकैती क़ा प्रयास) आमर्स एक्ट की धारा 25 क़ा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त इन  आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर  रेलवे स्टेशन प्लेट फ़ार्म नंबर सात के पीछे नया रोड के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। मौके पर तलाशी ली गई तलाशी पर उनसे एक नग देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो चाकू एवं 3 मोबाइल जप्त  किया गया थाने में लाकर पूछताछ पर उन्होंने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स में रात्रि के समय डकैती करने की योजना थी। योजना के तहत 4 माह पहले 1 अप्रैल  को एक आरोपी ने कल्याण ज्वेलर्स की रेकी की गई थी। आरोपियों द्वारा ज्वेलर्स की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास का क्षेत्र एवं वारदात को अंजाम देने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 2 अन्य आरोपी फरार हैं। दोनों फरार आरोपियों के द्वारा लगातार मोबाइल पर अपडेट लिया जा रहा था साथ ही रेकी की फोटो शेयरिंग की जा रही थी और योजना बनाई जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों से 01 नग देशी पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस एवं 02 नग चाकू 3 मोबाइल , 2500 रुपये बरामद किए गए।आरोपियों के मध्य आपसी संपर्क एवं डकैती की योजना के संबंध में उपलब्ध तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपियों की पतासाजी, हथियारों की व्यवस्था तथा डकैती की संपूर्ण योजना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 आरोपियों के नाम:  देवांश शर्मा पिता संजय शर्मा उम्र 19 वर्ष पता सागरपुर जनकपुरी के पास  मकान नं0 डब्लू 112 थाना सागरपुर दिल्ली। सुशांत कुमार पासवान पिता दिलीप कुमार उम्र 19 वर्ष पता नजबगढ अर्जुनपारा बी 128 गली नं0 8 थाना नजफगढ दिल्ली।  मयंक सिंह पिता राहुल सिंह उम्र 19 वर्ष पता सिकंदपुर प्रभात जर्दा फैक्ट्री के पास थाना सिकंदरपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार।

जेन जेड आंदोलन में भी शामिल हुए थे डकैती की कोशिश करने वाले दो युवक

कल्याण ज्वेलरी में डकैती करने से पहले पकड़े गए तीन  में से दो आरोपी जेन जी जंतर मंतर  के प्रदर्शन में शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और  उनके मोबाइल डाटाकी जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है। एसीपी  पूर्णिमा लामा ने छत्तीसगढ़ से चर्चा में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक मुजफ्फरपुर और एक हरियाणा का मूल निवासी है और दोनों दिल्ली में रहते हैं। इनमें मयंक सिंह और देवांश शर्मा शामिल है।पूछताछ में दोनों ने बताया था कि जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए थे और पुलिस की बेंत भी खाया था।


अन्य पोस्ट