रायपुर

सोमवार को रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा बस्तर के हर गांव में फहरेगा तिरंगा
07-Aug-2026 6:19 PM
सोमवार को रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा बस्तर के हर गांव में फहरेगा तिरंगा

युवा और महिला मोर्चा की अहम जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ में 10-14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। बीजेपी कार्यालय में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने बीजेपी पदाधिकारियों के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी है। डिप्टी  ष्टरू विजय शर्मा ने बताया कि इस बार बस्तर में कोई गांव ऐसा नहीं होगा जहां भारत का तिरंगा न फहराया गया हो। उन्होंने बताया कि इस बार बीजापुर के 33, सुकमा के 50 और नारायणपुर के 9 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सल घटनाओं और मुठभेड़ों के लिए कुख्यात कुछ गांवों की पहचान बदलने बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसे गांवों को जोड़ते हुए बाइक रैली निकालेंगे और उन गांवों के घर-घर जाकर तिरंगा भेंट करेंगे। साथ ही नक्सल प्रभावित परिवारों और शहीद जवानों के घर जाकर भी तिरंगा भेंट किया जाएगा। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि 10 अगस्त की सुबह 10 बजे से रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे, इस यात्रा में मंत्री, विधायक, और समाज के हर वर्ग के लोग शामिल होंगे।

इससे पहले गुरुवार को  एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर रायपुर शहर व ग्रामीण जिला भाजपा की बैठक गुरुवार को आहूत की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान बड़े उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर नागरिकों को तिरंगा वितरित कर  उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की भागीदारी अहम होगी ।

इस  अभियान  के प्रदेश संयोजक यशवन्त जैन ने कहा है कि  11 से 15 अगस्त,  तक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रत्येक घर, सभी प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु जनजागरण किया जाएगा।

 प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि अभियान में प्रभावी व्यक्तियों को जोडक़र उनका सम्मान भी किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि  इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर तक जाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। कार्यक्रम की शुरुआत में  ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने भी हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तार से बताया। इस बैठक में विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा,  प्रदेश मंत्री अमित साहू, रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, सहित बड़ी संख्या में  पदधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट