रायपुर
कार मालिकों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अगस्त। कचना स्थित एक कार गेरेज के मालिक पर इंजन में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 316-4 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सन्नी बीरे, निवासी शंकर नगर एवं ड्रीम कार वर्ल्ड, अमलीडीह के संचालक ने बताया कि उन्होंने 10 अक्टूबर 2025 को अपनी टोयोटा इनोवा को डेंट-पेंट और मरम्मत के लिए कचना ओवरब्रिज के नीचे स्थित हेमंत गैरेज में दिया था।
जिस डेट पेट का काम पूरा होने के बाद उसे सपोर्ट किया गया था इस बीच सनी ने 4 अगस्त को वाहन स्टार्ट करने पर इंजन की आवाज अलग महसूस हुई। जांच करने पर पता चला कि उनकी कार में दूसरा खराब इंजन लगा हुआ मिला। जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि उनकी कार का इंजन जो गाड़ी के दस्तावेज में दर्ज है वह इंजन किसी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी में लगा होना पाया गया। जो सेवक राम साहू के नाम से पंजीकृत है, उसमें लगा हुआ था।
सन्नी बीरे ने जब गैरेज संचालक हेमंत विश्वकर्मा से इस बारे में पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, जिसके बाद उसी रात दोनों वाहनों के इंजन फिर से बदल दिए गए। 6 अगस्त को दोबारा जांच करने पर उनकी कार में मूल इंजन वापस लगा मिला।
इस प्रकार हेमंत विश्वकर्मा और उसके साथी जयदीप सिंह ने मरम्मत के लिए सौंपे गए वाहन का इंजन बदलकर अमानत में खयानत की है।
पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ 316 4 का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।