रायपुर

छह जिलों में आज व कल भारी बारिश का अलर्ट
07-Aug-2026 6:13 PM
छह जिलों में आज व कल भारी बारिश का अलर्ट

देर शाम तक छह जिलों में बारिश के साथ गाज भी संभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अगस्त। मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटों के दौरान आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इनमें गरियाबंद, कोरबा, सरगुजा, जशपुर , सूरजपुर और बलरामपुर के एक दो स्थानों में भारी बारिश हो सकती है?। वहीं शुक्रवार शाम तक छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक 6 जिलों में 40-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।इनमें महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा के लिए अलर्ट जारी किया गया है।? इस दौरान बिजली गिरने के साथ बारिश की भी संभावना है। वहीं रायपुर-दुर्ग समेत 25 से ज्यादा जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

 मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की  सलाह दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से 5 अगस्त तक प्रदेश में औसतन 589.3 मिमी (23.2 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस सामान्य वर्षा 634.9 मिमी (25.0 इंच) होती है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक सामान्य से 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है।

तापमान की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर और दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे, इस बीच हल्की बूंद बंदी देखी गई। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।


अन्य पोस्ट