रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। राजधानी रायपुर के अलग-अलग थाना इलाकों में मारपीट और धमकी के मामाले सामने आए हैं। इनमें आजाद चौक, उरला और सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आर्मस एक्ट और मारपीट की धारोओं को अपराध दर्ज किया है।
पहली घटना आजाद चौक के खपराभ_ी आमापारा की है। जहां पर शराब पीने के लिए पैसा न देने पर आरोपी भतीजे अपने चाचा को चाकू दिखा जान से मारने की धमकी दे दी। इसकी शिकायत उत्तम ने आजाद चौक थाना में दर्ज कराई है उसने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त की रात 12.30 बजे उसका भतीजा मयंक तिवारी नशे की हालत में घर पहुंचा और दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा। मना करने पर उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर धमाकाने लगा। विरोध करने पर मयंक ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25, 27 और 119(1) का अपराध दर्ज किया है।
दूसरी घटना उरला की है। किराया भंडार का काम करने वाले लोकेश ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त की रात 8 बजे वह बाइक से बीरगांव जा रहा था। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास राहुल उर्फ टाकुन और नानू उर्फ टीट्टी मिले। टेंट लगाने के किराये को लेकर विवाद होने पर दोनों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर राहुल ने थप्पड़ मारा, जबकि नानू ने डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं सिविल लाइन में मटन दुकान में काम करने वाले मुराद कुरैशी ने शिकायत दर्ज कराई कि 5 अगस्त की रात 9.30 बजे वह दुकान पर मोबाइल में वीडियो दिखा रहा था। इसी दौरान इमरान कुरैशी उर्फ इम्मू, अर्सलान कुरैशी उर्फ अस्सु और उनके एक साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की। फावड़ा उठाकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में मुराद के हाथ, चेहरे और पसली में चोटें आईं। बीच-बचाव दुकान मालिक आमिर कुरैशी ने किया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट के अपराध दर्ज कए हैं।