रायपुर

पॉश से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चोरों की धमक, 3.35 लाख से अधिक की सम्पत्ति पर हाथ साफ
05-Aug-2026 8:07 PM
पॉश से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चोरों की धमक, 3.35 लाख से अधिक की सम्पत्ति पर हाथ साफ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अगस्त। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। बीते दिनों गुढिय़ारी, टिकरापारा, राखी और खरोरा में अज्ञात चोर ने धावा बोल दिया। सूने मकान से नगदी जेवर सहित पशुधन चोरी के चार मामलों में चोरों ने घरों से 3.35 लाख से अधिक की सम्पत्ति चोरी कर फरार हो गए। उधर पीडि़त परिवार ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में चोरी सहित अन्य धाराओं के अपराध दर्ज किया है। पुलिस की टीम घटना स्थल सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर चोरों का सुराख खोज रही है।

 सूने मकान से एक लाख का मंगलसूत्र पार

गुढिय़ारी स्थित सीएसईबी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए एक लाख रुपए कीमत की सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया।

एफ-11 सीएसईबी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोनिका साहू ने इसकी शिकायत थाने में दी है। उसने बताया कि 2 अगस्त की सुबह 10 बजे वह घर में ताला लगाकर उरला स्थित होल्ड वेल कंपनी में ड्यूटी पर गई थीं। शाम को घर लौटने पर देखा कि मकान का पिछला गेट टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर अलमारी में रखा करीब एक लाख रुपए मूल्य का सोने का मंगलसूत्र गायब मिला।

शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(क) एवं 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के संदिग्धों और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट