रायपुर

एलआईसी में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच रही, देशभर में हुआ प्रदर्शन
05-Aug-2026 8:05 PM
एलआईसी में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच रही, देशभर में हुआ प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अगस्त। आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन  ने केंद्र सरकार द्वारा 3 अगस्त को घोषित ऑफर फॉर सेल के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम में अपनी हिस्सेदारी और कम करने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसके विरोध में बुधवार को देश भर में बीमा कार्यालयों में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी के पंडरी स्थित एल?आईसी के मंडल कार्यालय में भी यह प्रदर्शन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए

एआईआईईए के अध्यक्ष धर्मराज महापात्र तथा महासचिव श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि सरकार के इस प्रस्ताव में एलआईसी की चुकता इक्विटी का 2.5त्न आधार बिक्री ( बेस ऑफर ) तथा अतिरिक्त 4त्न ग्रीनशू विकल्प (ग्रीन शू ) शामिल है, जिससे कुल विनिवेश 6.5त्न तक पहुँच सकता है। सरकार इससे पहले मई 2022 में एलआईसी के आईपीओ के माध्यम से 3.5त्न हिस्सेदारी बेची जा चुकी थी। यह सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता से सरकार के लगातार पीछे हटने का प्रमाण है।

ए आई आई ई ए ने कहा कि यह नया विनिवेश सरकार की आर्थिक नीतियों के गहरे संकट को भी उजागर करता है। निवेश बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण रोजगार सृजित करने तथा टिकाऊ तरीकों से राजस्व बढ़ाने में असफल रहने के कारण सरकार अब राजकोषीय घाटे की भरपाई के लिए सार्वजनिक संपत्तियाँ बेचने पर अधिकाधिक निर्भर होती जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में ही सरकार सात सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के शेयर बेचकर ?21,000 करोड़ से अधिक जुटा चुकी है। यह अपनी आर्थिक नीतियों की विफलताओं को छिपाने के लिए देश की अमूल्य सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने जैसा है।

उन्होंने कहा कि एलआईसी केवल एक लाभ कमाने वाली संस्था नहीं है, बल्कि करोड़ों पॉलिसीधारकों के विश्वास और बचत से निर्मित एक विशिष्ट राष्ट्रीय संस्था है। इसने घरेलू बचत को संगठित करने, राष्ट्र निर्माण के लिए वित्त उपलब्ध कराने तथा देश के कोने-कोने तक जीवन बीमा पहुँचाने में अतुलनीय भूमिका निभाई है। ऐसी संस्था में सार्वजनिक स्वामित्व को कमजोर करना पॉलिसीधारकों, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र—तीनों के दीर्घकालीन हितों के विरुद्ध है।


अन्य पोस्ट