रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। घरेलू हिंसा के मामले में महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा, मारपीट और शादीशुदा होने हुए दूसरी महिला से अवैध संबंध के आरोप लगाई है। पुलिस ने मामले धाराओं 85 एवं 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रायपुरा के विकास विहार निवासी कामिनी निषाद ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले दंतेवाड़ा किरंदुल निवासी पुरुषोत्तम निषाद से हुई थी। कामिनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज को लेकर ताने देते थे। पति यह कहकर प्रताडि़त करता था कि लॉकडाउन में शादी होने के कारण दहेज नहीं मिला और व्यवसाय में हुए नुकसान के लिए भी उसे जिम्मेदार ठहराता था। पीडि़ता ने बताया कि पति के एक अन्य महिला से संबंध हैं। उसने पति के मोबाइल में अज्ञात महिला के आपत्तिजनक चैट और संदेश देखे, इस बात का विरोध करने पर उसके साथ लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा किया गया। कामिनी ने बताया कि उसने 29 जुलाई को महिला थाना में शिकायत दी थी, जिसके बाद 31 जुलाई को काउंसलिंग कराई गई और अगली काउंसलिंग की तारीख 8 अगस्त निर्धारित की गई थी। इस दौरान 4 अगस्त की शाम 7 बजे जब वह बाजार गई थीं। तब पति से पैसे मांगने पर उसने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने पति पुरुषोत्तम निषाद के खिलाफ धारा 85 और 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।