रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 5 अगस्त। श्रावण मास के अवसर पर महाकाल जन सेवा समिति अभनपुर द्वारा पालकी यात्रा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महाआरती का आयोजन किया गया। समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह आयोजन संपन्न कराया गया।
पालकी यात्रा की शुरुआत अभनपुर बस्ती स्थित शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान झांकियां, डीजे एवं आतिशबाजी शामिल रही। जगह-जगह स्वागत व प्रसाद वितरण नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। मंडी गेट के पास श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति तथा थाना मोड़ मंडी के पास हरीश कपड़ा बाजार द्वारा स्वागत कर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। पालकी यात्रा में नंदी पर सवार शिव-पार्वती और महाकाल अघोरी ग्रुप की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। नगर भ्रमण के उपरांत पालकी यात्रा बड़े उरला स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
