रायपुर

जान लेवा हमले के बाद ढाई महीने से फरार पुराना बदमाश आयुष ठाकुर गया जेल
04-Aug-2026 6:33 PM
जान लेवा हमले के बाद ढाई महीने से फरार पुराना बदमाश आयुष ठाकुर गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अगस्त। दो गुटों की भिड़ंत में जान लेवा हमला कर ढाई महीने से फरारी काट रहे पुराने बदमाश आयुष ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।आयुष ठाकुर के विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के साथ साथ हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन दर्ज पंजीबद्ध है।   18 मई को खमतराई के आरव्हीएच कालोनी बालाजी  होटल चौक में दो पक्षों में जिनमें एक पक्ष  अनिकेत डोंगरे निवासी छोटापारा आरव्हीएच कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीयूष ठाकुर ने  पुरानी रंजिश को लेकर आरव्हीएच कालोनी बालाजी चौक के पास दक्ष बेहरा से झगड़ा मारपीट कर रहा था उसी दौरान प्रार्थी एवं उनके मित्र जीवन बघेल द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी आयुष ठाकुर द्वारा अपने पास रखे धारदार चाकू से जीवन बघेल के सीने एवं दोनों बाहं में प्राण घातक हमला किया था । उसके बाद से आयुष फरार था। दूसरे गुट अमन ठाकुर ने भी काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दोनो प्रकरणों में आरोपियों पीयूष ठाकुर, जीवन बघेल, मुकेश डोंगरे  को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। कल आयुष ठाकुर 20 धनलक्ष्मी नगर भनपुरी के  सन्यासी पारा तालाब के पास होने की सूचना पर पहुंची खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट