रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। सावन की शुरूवात के साथ ही मौसम ने एक बार फिर बारिश के संकेत दिए है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बलरामपुर जिले में देर शाम तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के मुताबिक इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है।
बारिश के बावजूद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच राजधानी रायपुर में भी छुटपुट बारिश हो सकती है। इसके साथ ही। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस बजह से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है ।