रायपुर

बिना अनुमति पेंटिंग, सामग्री जब्त
03-Aug-2026 6:18 PM
बिना अनुमति  पेंटिंग, सामग्री जब्त

रायपुर, 3 अगस्त। चंगोराभाठा रिंग रोड-1 स्थित सार्वजनिक ओवरब्रिज की दीवार पर बिना अनुमति के विज्ञापन पेंटिंग की सूचना प्राप्त होने पर ज़ोन 5 की निगरानी  टीम ने तत्काल स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेंटिंग का कार्य प्रारंभ किया जा रहा था। इस पर छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त कार्य को मौके पर ही बंद करा दिया गया तथा पेंटिंग में प्रयुक्त सामग्री को जब्त कर लिया गया।  निगम ने नागरिकों एवं कारोबारी , सार्वजनिक संस्थाओं से अपील की है कि किसी भी सार्वजनिक संपत्ति पर विज्ञापन, पेंटिंग, पोस्टर अथवा अन्य प्रकार का प्रचार-प्रसार करने से पूर्व सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट