रायपुर
कल आप करेगी पीएम आवास का घेराव, छग के हर विस से लोग जाएंगे
03-Aug-2026 6:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अगस्त। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ई 20 पेट्रोल नीति के खिलाफ 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों से 50-50 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर इसमें शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि जिनकी भी गाडिय़ों को ई 20 से नुकसान हो रहा है वे सभी अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर करें और अरविंद केजरीवाल को टैग करें। केजरीवाल सभी का वीडियो आम आदमी पार्टी के पेज पर शेयर करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे