रायपुर
अर्पिता महिला समिति ने मनाया तीज
03-Aug-2026 6:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। एनटीपीसी-नवा रायपुर की अर्पिता महिला समिति ने शनिवार को रंग-बिरंगे तीज पर्व को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में महिला क्लब की उत्साही सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य व लोकगीत प्रस्तुत किए। आयोजन के प्रमुख आकर्षण कजरी, झूले, मनोरंजक खेल और 'तीज क्वीन' प्रतियोगिता थी। अंत में अतिथियों ने श्रीमती स्वाति राज को तीज क्वीन का सम्मान प्रदान किया।साथ ही अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए।
इससे पहले, अर्पिता की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जलोटा ने तीज उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी की सराहना की।कार्यक्रम में श्रीमती अंजू झा, श्रीमती लक्ष्मी आहूजा, महासचिव श्रीमती अनीता सिंह, समिति की अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे