रायपुर

खजूर कारोबारी से 1.30 करोड़ की जीएसटी वसूली
31-Jul-2026 7:51 PM
खजूर कारोबारी से 1.30 करोड़ की जीएसटी वसूली

च्छत्तीसगढ़ज् संवाददाता

रायपुर, ३१ जुलाई। स्टेट जीएसटी विभाग ने  कारोबारी साधुराम नेनूमल ने छापेमारी के बाद विभाग को एक ही बार में १.३० करोड़ रुपए का कर अदा किया है। नेनूमल  खजूर का कारोबारी है और उसका एसएन ट्रेडर्स नाम से देवपुरी में बड़ा गोदाम है। वह  वो राज्य के चुनिंदा कारोबारियों में शामिल है, जो विदेश से खजूर की खरीदी कर और कई राज्यों में भेजता है। जीएसटी अफसरों ने गोदाम में छापेमारी के दौरान शुरुआती जांच में अफसरों को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली। लेकिन जांच के दौरान ही अफसरों को कबाड़ पर रखे एक कंप्यूटर में पेन ड्राइव लगी मिली। कंप्यूटर और पेन ड्राइव की जांच की गई तो करोड़ों के खजूर के कारोबार की जानकारी मिली। इसके बाद अफसरों ने कच्चा कारोबार और रिटर्न में दिखाए कारोबार की पूरी जांच की। इसके बाद व्यापारी पर १.३० करोड़ का जुर्माना लगाया गया। कारोबारी ने वैधानिक कार्रवाई से बचने के लिए जुर्माना जमा कर दिया है।


अन्य पोस्ट