रायपुर
जिलों में पदस्थ राप्रसे अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए अनिवार्यत
31-Jul-2026 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कलेक्टरों को पत्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई। साप्रवि ने सभी कलेक्टरों को कड़ा पत्र लिखा है। इसमें छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के लिए जिलों में पदस्थ राप्रसे अधिकारियों को अनिवार्यत :भारमुक्त करने कहा है। सचिव अविनाश चंपावत ने कहा कि हाल में कुछ प्रकरणों में भारमुक्त न किए जाने के मामले प्रकाश में आए हैं। इससे प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रभावित होती है और शासकीय धन का अपव्यय होता है। भविष्य में अनिवार्य रूप से भारमुक्त किया जाए अन्यथा यह सेवा शर्तों और प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे