रायपुर

बलराम तिवारी को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
30-Jul-2026 2:28 PM
बलराम तिवारी को डिप्टी सीएम विजय शर्मा  ने दी श्रद्धांजलि

अभनपुर, 30 जुलाई । भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बलराम तिवारी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह, विधायक इंद्र कुमार साहू, विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, भाजपा जिलाध्यक्ष (रायपुर ग्रामीण) श्याम नारंग, महामंत्री संतोष शुक्ला तथा सर्व समाज जिलाध्यक्ष नारायण सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे और अपनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिवंगत बलराम तिवारी के बेटे संचित तिवारी से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- बलराम तिवारी जी सहज और सरल व्यक्ति थे। ईश्वर उन्हें गोलोक धाम में स्थान प्रदान करे। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।


अन्य पोस्ट