रायपुर

रायपुरा चौक स्थित गोदाम सील, एक्सपायरी पेस्टिसाइड बरामद
29-Jul-2026 7:19 PM
रायपुरा चौक स्थित  गोदाम सील, एक्सपायरी पेस्टिसाइड बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जुलाई। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को एक गोदाम पर छापा मारा ।? रायपुरा चौक स्थित इस  गोदाम से संदिग्ध और एक्सपायरी पेस्टिसाइड बरामद किया गया है। यहां

एक्सपायरी पेस्टिसाइड की न?ई डेट के साथ री-लेबलिंग और दोबारा पैकेजिंग किए जाते रहे।कृषि विभाग ने पूरे गोदाम को  सील किया है।  जहां पेस्टीसाइड से भरे कार्टन ठसा ठस भरे हुए थे। विभाग ने इनमें से कुछ पेस्टिसाइड के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। यह कार्रवाई डमरूधर नायक के गोदाम पर की गई। जो रोहिणीपुरम गोल चौक में चीला-अंगाकर रोटी बेचने का भी काम करता है।जांच रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 इस कार्रवाई ने किसानों के साथ राजधानी से हो रहे बड़े खेल को बेनकाब हुआ है। छत्तीसगढ़ अखबार ने पिछले महीनों में ऐसी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साथ ही जिला प्रशासन के आनलाइन शिकायत सेल में भी शिकायत की थी कि भाठागांव, डीडी नगर, महादेव घाट क्षेत्र में ऐसे डुप्लीकेट खाद बीज के बड़े बड़े गोदाम संचालित हैं। जो आउटर में ही बड़े पैमाने पर लाखों का का कारोबार कर रहे हैं। इस पर शिकायत सेल ने कृषि विभाग को सूचना देने का रिप्लाई कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली थी। उसके बाद से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।


अन्य पोस्ट