रायपुर

शादी के एक साल बाद ससुरालियों ने की 5 लाख नगद- कार की डिमांड, महिला की रिपोर्ट
28-Jul-2026 7:01 PM
शादी के एक साल बाद ससुरालियों ने की 5 लाख नगद- कार की डिमांड, महिला की रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। जिला पुलिस ने दहेज की मांग कर महिला को शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा और छोड़ देने के आरोप में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ 3(5)85 का अपराध दर्ज किया है।

इसकी शिकायत परमेश्वरी नगर, बीरगांव निवासी सोनाली देवांगन ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले उसका विवाह ग्राम अरकार, जिला बालोद निवासी पुष्पेन्द्र देवांगन के साथ े हुआ था। इस बीच उसकी पांच माह की एक बेटी भी है।

सोनाली ने पति और ससुरालियों पर आरोप लगाया गया है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 5 लाख रूपए और कार की मांग करने लगे। जिसका विरोध करने पर उसे शारीरिक और मानसिक प्रताडि़त किया जाता था। सास, ससुर, ननद और नंदोई लगातार यह कहते थे कि यदि पुष्पेन्द्र की शादी किसी संपन्न परिवार की लडक़ी से होती तो अधिक दहेज और संपत्ति मिलती। ससुराली उसे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे ताने दिया करते थे।

गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। बाल खींचे, थप्पड़ मारे और लात से हमला किया। इसके बाद से वह मायके आ गई। 7 जनवरी को पुत्री के जन्म के बाद भी ससुराल पक्ष ने कोई सहयोग नहीं किया।

सोनाली बताया कि 7 मई को पति उसे और उसकी पांच माह की बच्ची को रायपुर स्थित मायके छोड़ गया, और साथ रखने से इनकार कर दिया।  उसके सोने-चांदी के गहने ससुराल वालों के कब्जे में रख लिए। जिसके बाद महिला ने महिला थाना जाकर इसकी शिकायत दी थी। मामले में काउंसलिंग कराई गई। लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आोपियों के खिलाफ धारा 85 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


अन्य पोस्ट