रायपुर

भैरव नगर से बोरिया रोड तक नाले पर बने लगभग 20 अवैध पाटों को तोड़ा
28-Jul-2026 7:00 PM
भैरव नगर से बोरिया रोड तक नाले पर बने लगभग 20 अवैध पाटों को तोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। जोन 6 स्वास्थ्य विभाग के अमले ने वार्ड  60 में भैरव नगर से बोरिया रोड तक नाले पर निर्मित लगभग 20 अवैध पाटों को जेसीबी  से तोड़ा।इन सीमेंट से बने पाटों के चलते नाला सफाई में आ  बाधा हो रही थी। इसके बाद नाले की सफाई करते हुए लगभग 3 डम्पर मलमा बाहर निकाला गया। यह कार्रवाई  जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन एवं वार्ड पार्षद  रमेश सपहा एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हजारी की उपस्थिति में की गई।


अन्य पोस्ट