रायपुर

जितने दिन ऑनलाइन अटेंडेंस, उतना वेतन मिलेगा शिक्षकों को
28-Jul-2026 6:56 PM
जितने दिन ऑनलाइन अटेंडेंस, उतना वेतन मिलेगा शिक्षकों को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को नजरअंदाज करने वाले शिक्षकों के लिए अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं।गई हैं। डीपीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि जुलाई महीने से वेतन का भुगतान ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर होगा। यानी जितने दिन अटेंडेंस दर्ज होगी, उतने दिन का ही वेतन मिलेगा।पहले वेतन रोकने और ब्रेक इन सर्विस की चेतावनी देने के बाद अब डीपीआई ने नया आदेश जारी कर दिया है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक, कई जगह ऐसे मामले सामने आए, जहां शिक्षक नियमित रूप से स्कूल पहुंचे, लेकिन ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज नहीं की। कुछ शिक्षकों ने इसे तकनीकी समस्या बताई, तो कई ने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। अब डीपीआई के नए आदेश के बाद ऐसे शिक्षकों पर सीधा असर पड़ सकता है।यदि किसी दिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होगी, तो उस दिन का वेतन भी नहीं मिलने की स्थिति बन सकती है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जुलाई 2026 से वेतन का भुगतान ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर ही किया जाए।ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग पिछले कुछ दिनों से लगातार नए निर्देश जारी कर रहा है। पहले वेतन रोकने की बात कही गई, फिर बिना ऑनलाइन उपस्थिति वाले मामलों में ब्रेक इन सर्विस की चेतावनी दी गई और अब वेतन को सीधे ऑनलाइन अटेंडेंस से जोड़ दिया गया है।इससे साफ है कि विभाग अब ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर किसी तरह की लापरवाही स्वीकार करने के मूड में नहीं है।

आदेश में तीन बातें

स्पष्ट की गई हैं—

द्यकर्मचारी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

द्यउपस्थिति ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज होनी चाहिए।

द्यजितने दिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी, केवल उतने दिनों का ही वेतन आहरित किया जाएगा।

द्य साथ ही अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है।

 डीपीआई का घेराव करेगा संयुक्त शिक्षक संघ

शिक्षकों ने चेतावनी दी हैं कि अगर टीचरों का वेतन काटा या रूका तो संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा डीपीआई का घेराव किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने  कहा है कि विभाग शिक्षकों के साथ दमनात्मक एवं तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है उसे तत्काल बंद करे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत है और शिक्षकों का पूरा ध्यान विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन पर होना चाहिए। इसके विपरीत विभाग तकनीकी समस्याओं से ग्रस्त  ऐप के माध्यम से शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बना रहा है। प्रदेश के अनेक विद्यालयों, विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। लॉगिन, ह्रञ्जक्क, त्रक्कस्, सर्वर डाउन, ऐप क्रैश, रिकॉर्ड अपडेट न होना जैसी तकनीकी खामियों के कारण समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिलों में मोबाइल नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता।

वनांचल में बारिश में बाढ़ की स्थिति में शिक्षको को स्कूल पहुंचने में दिक्कते आती है। इसके साथ ही एक ही मोबाइल में एक से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज भी की जा रहा है। यह सब स्वयं के मोबाइल में एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने लोकेशन ट्रेस होने आदि के कारण निजता का हनन हो रहा है।

जिसका खामियाजा निर्दोष शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है।

संयुक्त शिक्षक संघ ने कहा कि विभाग द्वारा इस नई व्यवस्था के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण, प्रभावी तकनीकी सहायता डिवाइस तथा वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है निजी मोबाइल, इंटरनेट रिचार्ज और अन्य संसाधनों का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी शिक्षकों पर डाला जा रहा है। तकनीकी त्रुटियों के कारण शिक्षकों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

जैन ने स्पष्ट कहा कि यदि  ऐप की तकनीकी खामियों के आधार पर प्रदेश के किसी भी शिक्षक का वेतन रोका गया, वेतन काटा गया अथवा किसी प्रकार की अनुचित दंडात्मक कार्रवाई की गई, तो संयुक्त शिक्षक संघ शिक्षा विभाग (डीपीआई/डीपीई) कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।

अन्य पोस्ट