रायपुर

पूल पार्टी का पोस्टर वायरल विरोध करने हलचल बढ़ी
28-Jul-2026 6:55 PM
पूल पार्टी का पोस्टर वायरल विरोध करने हलचल बढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। शहर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल होने से विरोध करने हलचल बढ़ गई है। वायरल पोस्टर में 4,999 रुपए एंट्री फीस लेकर गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है?

पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और पेमेंट के बाद आयोजन स्थल की लोकेशन साझा करने जैसी बातें लिखी गई है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में केवल सीमित संख्या में मेहमानों को प्रवेश मिलेगा और एंट्री फीस जमा करने के बाद आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है।


अन्य पोस्ट