रायपुर

सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने केदार के निर्देश
28-Jul-2026 6:51 PM
सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने केदार के निर्देश

अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। नांदगांव जिला सहकारी बैंक पर आरबीआई द्वारा जुर्माना लगाने की पृष्ठभूमि में सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप ने  सहकारी बैंकों की बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रदेश के किसानों को बेहतर, पारदर्शी और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री श्री कश्यप ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पूरी पारदर्शिता और समय पर पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए। सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।


अन्य पोस्ट